मानव अधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यों का आयोजन, बुजुर्गों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित वृद्धाश्रम में मानव अधिकार समिति की ओर से नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी—अजय पाण्डेय, सतीश चंद्र हीरा, वीरेन्द्र कोष्टी, पवन जैन, आनंद श्रीवास्तव, सरोज पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों ने वृद्धजनों को केले, बिस्कुट, तेल, साबुन, क्रीम जैसी दैनिक जरूरत की वस्तुएं प्रदान कीं। उपस्थित पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना भी की।
पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, मानव अधिकारों पर जागरूकता का संकल्प
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके बाद मानव अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर केंद्रित विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों को समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
भजन, लोकगीत से गूंजा परिसर
दूसरे चरण में वृद्धों के मनोरंजन और आध्यात्मिक वातावरण के लिए लोकगीत गायक महेंद्र केवट ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण हो उठा।
वृद्धाश्रम के 90 से अधिक सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की अधीक्षक रवीन्दू सिंह, संतोष सेन, राधेश्याम सोनी, कृष्णकांत प्रमाणिक, बिन्दु बाई, शकुन्तला सहित वृद्धाश्रम और कुष्ठ आश्रम के लगभग 90 सदस्य शामिल हुए और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
सेवा अभियान में कई स्वयंसेवकों का योगदान
नारायण सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुगराज सिंह, सतेन्द्र लोधी, परशराम विश्वकर्मा, जाहर सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, कौशल्या मिश्रा, चेतराम कोष्टा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

