अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़जांजगीरराज्य एवं शहर

Janjgir-Champa News: हेमंत पैगवार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी

युवा जनप्रतिनिधि को संगठन ने सौंपी अहम भूमिका, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक विस्तार के तहत जांजगीर-चांपा के युवा जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य हेमंत पैगवार को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद जिले सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत पैगवार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उनका कहना है कि युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

हेमंत पैगवार लंबे समय से छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने लगातार संघर्ष किया है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर हेमंत पैगवार ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button