आयोजनछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेशदेश - विदेशराज्य एवं शहर

Janjgir News:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जांजगीर में 21 प्रबुद्ध विप्र महिलाओं का सम्मान, ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच का आयोजन


Janjgir News:-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर ने गरिमामयी समारोह आयोजित कर समाज में सक्रिय 21 प्रबुद्ध विप्र महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, सामाजिक योगदान और सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Janjgir News:-जांजगीर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा तिवारी निवास में गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ सदस्य वीणा शर्मा, जयंती दुबे एवं प्रिंस चंद्रमौली शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की 21 प्रबुद्ध विप्र महिलाओं को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ और तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिलाएं समाज को दे रही नई दिशा

स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ सदस्य वीणा शर्मा ने कहा कि समाज की प्रबुद्ध महिलाएं केवल स्वयं सशक्त नहीं हैं, बल्कि अपने ज्ञान और कर्म से परिवार और समाज को भी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

13 वर्षों से हो रहा उपनयन संस्कार का आयोजन

कार्यक्रम में जयंती दुबे ने ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच पिछले 13 वर्षों से उपनयन संस्कार का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष 20 अप्रैल को अग्रसेन भवन नैला में उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

सशक्त महिला ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला

प्रिंस चंद्रमौली शर्मा ने मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही किसी भी विकसित राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। वहीं अनुराधा शुक्ला ने कहा कि आज का भारत केवल महिला कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

कार्यक्रम के दौरान गीता मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि नीरा शर्मा ने फाग गीत और महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंच संचालन जूही गौरहा ने किया और आभार प्रदर्शन पूर्णिमा शर्मा ने किया।

21 महिलाओं को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा श्रीमती सुशीला तिवारी, श्रीमती गिरजा पाण्डेय, श्रीमती चंद्रिका देवी पाण्डेय, श्रीमती गीता देवी पाण्डेय, श्रीमती राजकुमारी मिश्रा, श्रीमती अंबिका पाण्डेय, श्रीमती बिंदु देवी पाण्डेय, श्रीमती उर्वशी तिवारी, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्रीमती सत्यभामा दीवान, श्रीमती चमेली देवी शुक्ला, श्रीमती मदालसा गौरहा, श्रीमती विमला तिवारी, श्रीमती राधिका तिवारी, श्रीमती रमा द्विवेदी, श्रीमती रमा शुक्ला, श्रीमती कुसुमलता शर्मा, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती कावेरी तिवारी और श्रीमती कृष्णा तिवारी को “प्रबुद्ध महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया।

डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा सभी सम्मानित विप्र महिलाओं को तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा शर्मा, नीरा शर्मा, जयश्री शर्मा, सीता पाण्डेय, नीलू पाण्डेय, जयंती दुबे, गीता मिश्रा, आशा दुबे, अलका शर्मा, निशा मिश्रा, अनिता मिश्रा, नीलू शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, किरण पाण्डेय, अनुराधा शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, किरण शुक्ला, प्रियंवदा पाण्डेय, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पाण्डेय, शालिनी शर्मा और जूही गौरहा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में आभा दीवान, स्वाति शर्मा, मंजुला पाण्डेय, प्रेरणा शर्मा और श्रद्धा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल : कांग्रेस
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button