देश - विदेशराज्य एवं शहर

Crime News: जंगल में चल रहा था ‘काट पत्ती’ जुआ फड़, पुलिस की रेड में 13 जुआरी गिरफ्तार;जबकि दो फ़रार..₹5.18 लाख से अधिक की जप्ती

Crime News: जंगल में चल रहा था ‘काट पत्ती’ जुआ फड़, पुलिस की रेड में 13 जुआरी गिरफ्तार;जबकि दो फ़रार..₹5.18 लाख से अधिक की जप्ती

CG Crime News:- जंगल के बीच संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम बरौर और उषाढ के बीच स्थित जंगल में चल रहे “काट पत्ती” जुए पर दबिश देकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ₹30,350 नगद, मोबाइल फोन और 12 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5,18,350 की जप्ती की गई है।जबकि जुआ फड़ संचालित कराने वाले दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Gaurela Pendra Marwahi जीपीएम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देश पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में पुलिस की दबिश
दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरौर और उषाढ के बीच जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी जंगल और खाई का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि 13 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
• नितपाल केवट उर्फ पिंटू (36), निवासी परासी
• दिनेश कुमार केवट (42), निवासी रेहुंदा, थाना बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• प्रहलाद प्रधान (33), निवासी चनाडोंगरी, थाना मरवाही
• धनुषधारी (45), निवासी बरौर, थाना मरवाही
• राजेश गुप्ता (30), निवासी बरौर, थाना मरवाही
• मोहम्मद सैफ अली (30), निवासी फिल्टर टोला कोतमा, थाना कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• खेमचंद केवट (26), निवासी हरी, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• भुनेश्वर केवट (38), निवासी बरौर, थाना मरवाही
• फुलेख राम केवट (30), निवासी हरीं, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• मुकेश कुमार केवट (51), निवासी आमाडाड, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• मोती सिंह (40), निवासी कटरा, थाना मरवाही
• कृष्णा प्रजापति (26), निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
• अंकित तिवारी (32), निवासी बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

जप्ती का विवरण कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से बड़ी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किएनगदी: • जुआ फड़ एवं आरोपियों से कुल ₹30,350 नगद राशि

मोबाइल फोन:
• 02 Vivo कंपनी के स्मार्टफोन
• 03 Oppo कंपनी के स्मार्टफोन
• 01 Poco कंपनी का स्मार्टफोन
• 01 Itel कंपनी का कीपैड मोबाइल
• 01 Samsung कंपनी का कीपैड मोबाइल

मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹27,500 बताई गई है।

वाहन: मौके से कुल 12 मोटरसाइकिल जप्त की गईं, जिनमें Hero Glamour, Apache, HF Deluxe, Bajaj Pulsar, Honda Shine, Passion Pro, CD Dawn और Splendor जैसे वाहन शामिल हैं।

वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹4,60,500 आंकी गई है।
अन्य सामग्री:
• 52 पत्ती ताश
• जुआ खेलने हेतु उपयोग की दरी/फट्टा

कुल जप्ती राशि: ₹5,18,350

जुआ फड़ संचालित कराने वाले दो आरोपी फरार
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि—
• नान्हू उर्फ महिपाल सिंह (निवासी ग्राम उषाढ)
• बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता (निवासी ग्राम बरौर)

जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराते थे और खाने-पीने की व्यवस्था के साथ ताश पत्ती और हारने वालों को पैसे की व्यवस्था भी करते थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button