ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

घने जंगल में कार सवारों से लूट का प्रयास, बेलगहना पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

घने जंगल में कार सवारों से लूट का प्रयास, बेलगहना पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

घने जंगल में कार सवारों से लूट का प्रयास, बेलगहना पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर, 02 अप्रैल 2026 बेलगहना क्षेत्र के घने जंगल में कार सवारों को रोककर चाकू की नोक पर लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गनियारी से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर हरिल साय टोप्पो अपने साथियों नीलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की के साथ कार से विचारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगहना से कोनचरा मार्ग पर घने जंगल स्थित नीलगिरी प्लाट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया और चाकू दिखाकर रास्ता रोकने की कोशिश की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थिति को भांपते हुए कार चालक हरिल साय ने साहस दिखाते हुए वाहन को साइड से तेजी से निकालकर आगे बढ़ा दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर तक पहुंचकर कार को रोक लिया और कार सवारों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास किया।

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के मौके पर पहुंच जाने से आरोपी घबरा गए और भाग निकले। भागते समय आरोपी अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घटना रात्रि में होने और भयवश पीड़ितों द्वारा उसी समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

  CG News: बर्खास्तगी से टूटे नगर सेना जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया, बहाली और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर उतरे जवान

दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिल साय टोप्पो, निवासी विचारपुर चौकी बेलगहना की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों — सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी गंगानगर बेलगहना तथा राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू (20 वर्ष), निवासी करवा बेलगहना — को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।

प्रकरण में आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय के कब्जे से एक खंजरनुमा काले रंग का धारदार चाकू तथा आरोपी राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू से एक स्टील का फोल्डिंग चाकू जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह बलात्कार, पोक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है।

घटना के दौरान ग्रामवासियों की सजगता और साहस अत्यंत सराहनीय रही, जिनकी मौजूदगी से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और एक बड़ी घटना टल गई।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक अंकित जायवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम एवं कौशल बिन्झवार सहित बेलगहना चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button