CG News:- तड़के धावा: 80 बदमाश उठाए, शहर में मचा हड़कंप एक साथ छापेमारी, हथियार बरामद…हिस्ट्रीशीटरों पर कसा शिकंजा,प्रदेश के इस जिले के पुलिस कप्तान की सख्ती से अपराधियों में खौफ—अब सिर्फ जेल ही नहीं संपत्ति भी जाएगी…

CG News:- तड़के हुए इस कॉम्बो एक्शन में पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देकर 80 बदमाशों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद किए और सीधे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस कप्तान ने साफ कर दिया है कि अब सख्ती और बढ़ने वाली है। SSP रजनेश सिंह ने दो टूक कहा है कि सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने 250 हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार की है, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है—चाहे सोशल मीडिया हो या उनकी आवाजाही। जांजगीर गोलीकांड के बाद अवैध हथियारों के खिलाफ भी जांच तेज कर दी गई है। कुल मिलाकर साफ संकेत है—जो नहीं सुधरेगा, वह सिर्फ जेल ही नहीं जाएगा, उसकी संपत्ति भी जब्त होगी।

Bilaspur बिलासपुर। शहर और ग्रामीण इलाक़ों में दहशत फैलाने वाले गुंडे–बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार सुबह ऐसा शिकंजा कसा कि जिलेभर में हड़कंप मच गया। तड़के शुरू हुए इस कॉम्बो अभियान में सभी थानों की टीमों ने एक साथ दबिश दी और 80 बदमाशों को पकड़कर थाने लाया गया। तलाशी के दौरान कई के पास से हथियार बरामद हुए, वहीं कुछ नशे की हालत में मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।
एक साल का डेटा खंगालकर बनी लिस्ट, फिर हुई सर्जिकल स्ट्राइक
पुलिस ने पिछले एक साल का रिकॉर्ड खंगालकर 250 आदतन अपराधियों की सूची तैयार की थी। ये वे चेहरे थे जो जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध में सक्रिय हो गए थे। इसी इनपुट के आधार पर शनिवार को एक साथ जिलेभर में दबिश दी गई और 80 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

अब अपराध की कमाई भी जाएगी” — SSP की चेतावनी
SSP रजनेश सिंह ने साफ कर दिया है कि अब कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। जो अपराधी बार–बार वारदात में सामने आ रहे हैं, उनकी अवैध कमाई और संपत्ति की भी जांच होगी। दोबारा नाम आने पर प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी। पुलिस अब अपराधियों को सिर्फ पकड़ने नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है, और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अपराधियों का पूरा नेटवर्क खत्म नहीं हो जाता।
सोशल मीडिया से लेकर मूवमेंट तक पुलिस की नजर
पुलिस अब हिस्ट्रीशीटरों की सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। उनके सोशल मीडिया एक्टिविटी और मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। बीट प्रभारी मोहल्लों और चौक–चौराहों पर सक्रिय होकर हर संदिग्ध की पूरी कुंडली खंगाल रहे हैं।

नशा, खनिज और भू–माफिया भी रडार पर
इस अभियान का दायरा सिर्फ गुंडे–बदमाशों तक सीमित नहीं है। पुलिस अब नशा तस्करों, अवैध खनन माफिया और भू–माफियाओं की लिस्ट भी अपडेट कर रही है। पुराने गिरोहों की फिर से जांच हो रही है और सफेदपोश अपराधियों तक पहुंचने की तैयारी है।
जांजगीर गोलीकांड के बाद सख्ती, हथियारों की जांच तेज
हाल ही में हुए जांजगीर गोलीकांड के बाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान कई बदमाश चाकू, चापड़ और अन्य हथियारों के साथ पकड़े गए, जिससे साफ है कि पुलिस अब कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है।
नहीं सुधरे तो अब सीधी आर्थिक चोट
पुलिस का साफ संदेश है—जो नहीं सुधरेगा, उसे सिर्फ जेल नहीं, आर्थिक रूप से भी तोड़ा जाएगा। दोबारा अपराध में नाम आने पर अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की जांच और जब्ती तय है।

Live Cricket Info

