IAS Transfer देर रात बड़ा प्रशासनिक धमाका: 38 IAS का ट्रांसफर, 8 जिलों के डीएम बदले—किसे मिला कौन सा जिला?

IAS Transfer प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 38 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 8 जिलों के डीएम बदले गए हैं, जिससे शासन की कार्यशैली और ज़मीनी असर को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
UP IAS Transfer लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस निर्णय के तहत राज्य के 8 अहम जिलों—देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़—के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल को संभल का नया डीएम बनाया गया है। प्रतापगढ़ की कमान अब अभिषेक पांडेय को दी गई है।


क्या संकेत देता है यह बड़ा फेरबदल?

राज्य सरकार का यह फैसला सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिन जिलों में हाल के दिनों में कानून–व्यवस्था, विकास कार्यों या जन शिकायतों को लेकर सवाल उठे थे, वहां नए अधिकारियों की तैनाती को ‘परफॉर्मेंस प्रेशर’ के रूप में देखा जा रहा है।

Live Cricket Info



