छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG EOW News:– बैंक की कैश ऑफिसर ने चाय,नाश्ते और रखरखाव के नाम से कर लिया था 2 करोड़ 6 लाख रुपए का गबन, ईओडब्लू ने किया चालान पेश

बिलासपुर- एस०बी०आई० बैंक बिल्हा जिला बिलासपुर में करोड़ो रूपये के गबन के मामले में कैश ऑफिसर तेजवथ थिराप्पतम्मा के विरूद्ध अभियोग पत्र ईओडब्लू ने अदालत में पेश किया है। कैश ऑफिसर तेजवथ थिराप्पतम्मा ने चाय,नाश्ते,भोजन,रखरखाव के नाम पर आरटीजीएस विभिन्न खातों में कर दो करोड़ 6 लाख रुपए का कर गबन कर लिया था। जांच के बाद यह कार्यवाही की गई है।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिल्हा जिला बिलासपुर छ०ग० के ब्रांच मैनेजर की लिखित शिकायत पर मुख्यालय ईओडब्ल्यू / एसीबी रायपुर में दिनांक 19.01.2026 को अपराध क्रमांक-03/2026, धारा 13 (1) ए, 13 (2) पी. सी. एक्ट 1988 (यथासंशोधित अधिनियम 2018) एवं 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) बी0एन0एस0 2023 का अपराध श्रीमती तेजवथ थिराप्पतम्मा, उम्र 29 वर्ष, पद तत्कालीन कैश ऑफिसर भारतीय स्टेट बैंक, बिल्हा एवं अन्य के विरूद्ध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना एसीबी बिलासपुर द्वारा की गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपिया तेजवथ थिराप्पतम्मा द्वारा अपनी पदस्थापना के दौरान घटना अवधि दिनांक 19.012.2024 से 02.01.2025 के मध्य विभिन्न तिथियों पर बैंक के बी०जी०एल० खातों में अनाधिकृत प्रविष्टियाँ कर बैंक खाता धारकों के खातों का उपयोग कर तथा बैंक के आंतरिक खातों में जाली और झुठी प्रविष्टियाँ बनाकर बैंक धन / लोक धन 20637600/- रूपये (दो करोड़ छः लाख सैतीस हजार छः सौ रूपये) को अन्य लोगों के साथ मिलकर आर०टी०जी०एस० के माध्यम से थर्ड पार्टियों के खातों में ट्रान्सफर किया जाकर उक्त रकम को बैंक से संबंधित सेवाओं जैसे भोजन और पेय पदार्थो, संपत्तियों के रख रखाव आदि पर खर्च दिखाया जाकर अपने पद का दुरूपयोग करते हुये गबन करना पाये जाने पर दिनांक 26.02.2026 को आरोपिया तेजवथ थिराप्पतम्मा को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में आरोपिया के विरूद्ध चालान तैयार किया जाकर आज दिनांक 26.05.2026 को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया । प्रकरण से संबंधित अन्य संदेहियों / आरोपियों के विरूद्ध विवेचना जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button