ब्रेकिंग न्यूज़

CG News वर्षों से लंबित स्वीकृत पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग तेज।जिला प्रेस क्लब के बैनर तले धरना प्रदर्शन व जनआंदोलन की शुरुआत।

जाम और मौत का दूसरा नाम बिना बाईपास वाला पेंड्रा।

सुगम यातायात के लिए बाईपास बना दो सरकार तभी होगा सुरक्षित पेंड्रा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

“अब और इंतजार नहीं”— सुरक्षित पेंड्रा और सुगम यातायात के लिए सड़क पर, पत्रकार और जनमानस।
लोगों से इस क्रमिक भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन व जन आंदोलन में शामिल होने की अपील।

GPM -वर्षों से लंबित स्वीकृत पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेने जा रही है। जिला प्रेस क्लब, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बैनर तले 10 जुलाई 2026 से पेंड्रा के दुर्गा चौक में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल एवं, जनआंदोलन की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान के द्वारा पत्रकारों को तिलक लगाकर एवं जनेऊ पहनाकर करवाया गया है। इसमें 20 लोगों ने धरना देकर आंदोलन किया गया था। आंदोलन का उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान लंबे समय से लंबित 13 किलोमीटर पेंड्रा बाईपास निर्माण की ओर आकर्षित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराना है। वहीं इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि यह किसी संगठन विशेष का आंदोलन नहीं है, बल्कि पेंड्रा की जनसुरक्षा, सुगम यातायात और क्षेत्र के समग्र विकास का अभियान की बात कही है। वहीं उन्होंने सभी नागरिकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस जनहित की लड़ाई में शामिल होने और पेंड्रा के सुरक्षित एवं विकसित भविष्य के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया है।वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव ने बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पेंड्रा बाईपास का शिलान्यास किया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके कारण आज भी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन नगर के बीचों-बीच से गुजरते हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भी शासन से बायपास सड़क निर्माण शुरू किये जाने की मांग किया गया है। वहीं श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाना चाहिए ताकि पेंड्रा एवं आसपास के लोगों को इसका लाभ मिल सके।। साथ ही पुरन छाबरिया, आशीष केशरी, पार्षद पारस चौधरी, देवी सिंह, गोपाल जायसवाल, मनोज राय के द्वारा भी पेंड्रा बायपास को लेकर मांग किया गया है।।
साथ ही सभी पत्रकारों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आंदोलन के माध्यम से शासन से मांग करते हुए कहा कि स्वीकृत बाईपास के लिए तत्काल आवश्यक बजट जारी किया जाए, निर्माण कार्य प्रारंभ करने की निश्चित समय-सीमा घोषित की जाए, परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए तथा बाईपास बनने तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिला प्रेस क्लब ने जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों, महिला संगठनों, युवा संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से इस जनहित के आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की है। आंदोलन के तहत प्रतिदिन एक संगठन या समूह क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल होकर अपना समर्थन देगा, ताकि जनआंदोलन निरंतर जारी रहे और क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित मांग को मजबूती मिल सके। आंदोलन के माध्यम से जिला प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें स्वीकृत पेंड्रा बाईपास परियोजना के लिए तत्काल आवश्यक बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए, बाईपास निर्माण की स्पष्ट समय-सीमा घोषित की जाए, परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी कर उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए, तथा बाईपास निर्माण पूर्ण होने तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

  Janjgir Crime News:– पेट्रोल पंप में 65 लाख का गबन कर जुए में हार गया, पिता और भाई के साथ तीन गिरफ्तार

चार प्रमुख मांगें
आंदोलन के जरिए जिला प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन के सामने 4 मांगें रखी हैं:

  1. बजट जारी हो: स्वीकृत बाईपास के लिए तत्काल आवश्यक राशि स्वीकृत कर निर्माण शुरू किया जाए।
  2. समय-सीमा तय हो: बाईपास निर्माण की निश्चित तिथि घोषित की जाए।
  3. निगरानी हो: परियोजना की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग कर जानकारी सार्वजनिक की जाए।
  4. भारी वाहनों पर नियंत्रण: बाईपास बनने तक नगर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगे।

सभी संगठनों से समर्थन की अपील
प्रेस क्लब ने जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, व्यापारिक, किसान, कर्मचारी, महिला और युवा संगठनों से इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की है। तय हुआ है कि प्रतिदिन एक संगठन क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल होकर समर्थन देगा।

बतादें कि कांग्रेस की वादाखिलाफी व भाजपा सरकार की अनदेखी की वजह से 8 साल से अटका है पेंड्रा बाइपास का काम

1. 8 साल से लटका प्रोजेक्ट
पेंड्रा बाइपास सड़क का निर्माण कार्य मुआवजा नहीं मिलने से 2016 से अटका है।

  • 2016 में मंजूरी: ₹54.25 करोड़
  • 2018 में भूमिपूजन: तत्कालीन CM डॉ. रमन सिंह ने किया था
  • अब 105 करोड़ स्वीकृत है पेंड्रा बाईपास निर्माण के लिए राशि।

2. क्यों अटका?

  • कांग्रेस सरकार: उपचुनाव जीतने के बाद मुआवजे के लिए राशि नहीं दी
  • भाजपा सरकार: अब तक भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया
  • जमीन अधिग्रहण: संबंधी दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से मुआवजा नहीं मिल पा रहा.

3. बाइपास जरूरी क्यों?
पेंड्रा शहर में भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए 10 साल पहले बाइपास की स्वीकृति मिली थी।
अभी 9 बजे से शाम 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। पेंड्रा होकर बिलासपुर, मध्य प्रदेश शहडोल, कोरबा, मनेन्द्रगढ़ जाने वाले 12 घंटे जाम में फंसते हैं।
अस्पतालों से रेफर होकर बिलासपुर रायपुर नागपुर जाने वाले मरीज भी इसी जाम में फास्ट हैं और जाम में फंसने के कारण समय का अभाव होता है और मरीज की स्थिति और बिगड़ जाता है।
4. तत्कालीन मंत्री की घोषणा भी बेअसर
भाजपा सरकार में तत्कालीन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 10 फरवरी 2024 को कहा था कि 1 महीने में काम शुरू होगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

*5. बाइपास नहीं बनने से बढ़ते यातायात के दबाव के कारण हो रहे हैं हादसे।
*6. मुआवजे का पेंच*
29 मई 2020 को पूर्व CM भूपेश सरकार ने निविदा निकाली थी, लेकिन उपचुनाव के बाद सरकार ने राशि जारी नहीं की।
2018 में सरकार को भेजे प्रस्ताव पर भी भाजपा सरकार ने अभी तक मुआवजे की राशि आवंटित नहीं की।
8 साल से अटका है पेंड्रा बाइपास का काम। कांग्रेस की वादाखिलाफी और भाजपा की अनदेखी से 54 करोड़ का प्रोजेक्ट लटका।
2016 में मंजूरी, 2018 में रमन सिंह ने किया भूमिपूजन। लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से काम शुरू ही नहीं हुआ। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर आरोप।
नतीजा: पेंड्रा शहर में 12 घंटे जाम और लगातार हादसे, अब तक लगभग 157 मोटे हो चुकी है।
स्थानीय लोगों की मांग – जल्द बने बाइपास, मिले मुआवजा।
वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिलेश नामदेव, गणेश जायसवाल, शरद अग्रवाल, मुकेश विश्वकर्मा, दुर्गेश सिंह बिसेन, राकेश मिश्रा, रामेश्वर तिवारी, संदीप अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, प्रवेश शर्मा, रतन केसरवानी, संजय ठाकुर, सुबीर चौधरी, जितेंद्र सोनी, सुनील दया परिहार, विपत राम सारथी, अभिषेक गुप्ता, शैलेश सोनी, प्रशांत डेनियल, अरविंद बनाफर, शिवेंद्र तिवारी, गोपाल जायसवाल, आयुष्मान शर्मा, अंशु सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे थे।।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button