अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- मछली चोरी के विवाद में युवक की हत्या, रतनपुर के पास आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप

CG Crime News:-रतनपुर। एक मामूली विवाद… और देखते ही देखते एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में मछली चोरी को लेकर चली आ रही रंजिश शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह पर हमला कर दिया। हमले में तीरिथ यादव की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुंटाघाट जा रहे दो चौकीदारों की बाइक को स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा भागकर बचा; पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिपोर्टर संजय सोनी Ratnpur रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बाइक को टक्कर मारकर किया हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का कार्य करते थे। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों अपनी हीरो मोटरसाइकिल (सीजी 10 ईएफ 7425) से कर्रा से खुंटाघाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोग सफेद रंग की स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी से पहुंचे और उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

  प्रशासन की तत्परता से जांजगीर-चांपा जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

श्याम सिंह का आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस बीच तीरिथ यादव जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और दौड़ाकर हमला किया। श्याम सिंह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मछली चोरी का विवाद बना हत्या की वजह

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले तीरिथ यादव ने कथित रूप से गोलू धीवर को मछली चोरी करते पकड़ लिया था और उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि गोलू ने तीरिथ का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी।

बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। बताया जाता है कि समझौते के तहत मोबाइल बनवाने के लिए गोलू ने एक हजार रुपये दिए थे। हालांकि, इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते शनिवार रात यह हमला किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button