अपराधक्राइमबड़ी ख़बरबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- शराब की महफिल से उठी चिंगारी ने ले ली जान… पहले दोस्त पर हमला, फिर घर की छत पर चढ़े युवक को घेरकर हंसिया, चाकू और ईंट से उतारा मौत के घाट

CG News:- बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या पर जाकर खत्म हुआ। आरोपियों ने पहले उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला किया, फिर घर की छत पर छिपे इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव पर हंसिया, चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों ने मृतक द्वारा गाली-गलौज किए जाने पर गुस्से में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस फोरेंसिक जांच के बाद मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी है।

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में शनिवाररविवार की दरम्यानी रात शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी वारदात में बदल गया। गालीगलौज से शुरू हुए झगड़े ने एक 30 वर्षीय युवक की जान ले ली। आरोपियों ने पहले उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला किया, फिर घर की छत पर जान बचाने के लिए छिपे युवक को घेरकर हंसिया, चाकू और ईंट से इतना हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लखराम में साथ बैठकर पी शराब, लौटते वक्त शुरू हुआ विवाद

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि अकलतरी निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (30) मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शनिवार रात वह अपने दोस्त विशाल कश्यप के साथ लखराम में शराब पी रहा था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही अमित सोनवानी और सुधीर सोनवानी ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विशाल कश्यप व अमित सोनवानी के बीच झगड़ा हो गया।

  जिला प्रशासन के नाक के नीचे अवैध रुप से पेड़ो की कटाई....

पहले दोस्त पर हमला, फिर इंद्रप्रकाश को बनाया निशाना

विवाद बढ़ने पर अमित और सुधीर ने मिलकर विशाल कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल विशाल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद दोनों आरोपी सीधे इंद्रप्रकाश के घर पहुंच गए। खतरा भांपकर इंद्रप्रकाश अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। दोनों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और हंसिया, चाकू तथा दीवार से ईंट निकालकर उसके सिर और शरीर पर लगातार वार किए। हमले की गंभीरता इतनी थी कि इंद्रप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद भागने के फिराक में थे आरोपी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव से निकलकर रतनपुर की ओर भाग रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने हत्या की सूचना रतनपुर पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया। विशाल कश्यप की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नशे की लत ने उजाड़ दिया परिवार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इंद्रप्रकाश नशे का आदी था। उसकी आदतों से परेशान होकर शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी गांव छोड़कर रायपुर और हैदराबाद में रोजगार के लिए रहने लगे थे। इंद्रप्रकाश गांव में अकेला रह गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे जैसे ही वह घर पहुंचा, कुछ ही मिनटों में नशे में शुरू हुआ विवाद उसकी जिंदगी का आखिरी पल बन गया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button