अपराधक्राइमछत्तीसगढ़दुर्गदेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:- शराब, शक और सनक… 6 महीने के मासूम से छिनी मां, पति ने हंसिया से काटकर की पत्नी की हत्या

CG Crime News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब के नशे और चरित्र पर शक ने एक परिवार को तबाह कर दिया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा में पति ने अपनी ही पत्नी पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हंसिया जब्त कर लिया है।

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अफेयर के शक में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर हंसिया से कई वार कर दिए। महिला को गंभीर हालत में पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शराब के नशे में करता था चरित्र पर शक

मृतका की पहचान दुर्गा यादव (22) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार साल पहले घनश्याम यादव (25) से हुई थी। दोनों का छह महीने का एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक घनश्याम शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार दुर्गा के साथ मारपीट कर चुका था।

  प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल माध्यम से नवोदय विद्यालय सुपगाँव, नारायणपुर का उदघाटन, प्रदेश से केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

सुबह का विवाद बना मौत की वजह

रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बार फिर पतिपत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घनश्याम ने घर में रखा हंसिया उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने दुर्गा के माथे, गले और पीठ पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, हंसिया जब्त

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी जब्त कर लिया गया है।

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button