IAS/IPSछत्तीसगढ़जांजगीर

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में लगा डिजनीलैंड मेला

मेले में लगे हैं 50 से अधिक स्टॉल्स और दर्जन भर से अधिक झूले, रोजाना शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा मनोरंजन मेला

जांजगीरचांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मनोरंजन मेला लगाया गया है, जहां 50 से अधिक स्टॉल्स पर विभिन्न उत्पाद के साथ एक दर्जन से भी अधिक अत्याधुनिक झूले लगाए गए हैं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डिजनीलैंड मनोरंजन मेला का भव्य शुभारंभ 17 अप्रैल 2025 की शाम नगर पालिका जांजगीरनैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने किया। इससे पहले मेला के संचालकों ने पत्रकार वार्ता लेकर पत्रकारों को इस मेले के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिजनीलैंड मनोरंजन मेला के संचालक उमेश गुप्ता नियाज मंसूरी एवं रईस अहमद ने मेला स्थल पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में डिजनीलैंड मनोरंजन मेले का आयोजन किया गया है, जहां देश भर के कई राज्यों से व्यापारी अपनेअपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। मेले में लोगों की खरीदारी के लिए 50 से अधिक यूनिक आइटम्स के स्टॉल लगाए गए हैं। डिजनीलैंड मनोरंजन मेले में मनिहारी, होम डेकोरेशन का सामान, किचन आइटम्स और हैंडीक्राफ्ट की चीजें ग्राहकों को खूब भाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि मनोरंजन मेले में बच्चों और बड़ों को लुभाने के लिए एक दर्जन से अधिक तरह के झूले लगाए गए हैं, जिसमें ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, टोराटोरा झूला, ड्रैगन झूला सहित बच्चों के लिए अनेक प्रकार के झूले जैसे मिकी माउस, हेलीकॉप्टर झूला, थ्रीवन झूला, ट्रेन झूला शामिल हैं। इसके साथ ही खाना खजाना का भी स्टॉल लगाया गया है।

  वेलकम डिस्टलरी को अभयदान पर विधानसभा में बवाल, जुर्माना वसूलकर छोड़ने पर विधायक अटल गरजे

बच्चों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा यह मेला

मेला के संचालकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों के स्कूल की भी छुट्टियाँ होती हैं, ऐसे में बच्चों के लिए यह मनोरंजन मेला किसी जन्नत से कम नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि यहां महिलाओं के लिए भी कई प्रकार के उत्पादों के स्टॉल सजाए गए हैं।

मनोरंजन मेले में लगे हैं 50 से अधिक स्टॉल

पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेला संचालकों ने बताया कि इस बार मेले में खरीदारी करने रहे लोगों और बच्चों को ध्यान में रखकर नएनए आइटम्स को शामिल किया गया है। मनोरंजन मेले में 50 से अधिक स्टॉल और दर्जन भर से अधिक प्रकार के झूले उपलब्ध हैं, जहां आकर लोग खूब आनंद के साथ खरीदारी कर सकते हैं। मेले में झूलों की कीमत 50 से लेकर 60 रुपए के बीच है। मेले में एंट्री फीस 10 रुपए रखी गई है। मेला एक माह तक रोजाना शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button