Policeअच्छी ख़बरछत्तीसगढ़देश - विदेशबस्तरराज्य एवं शहर

Bastar News:-एसपी शलभ सिन्हा की कप्तानी में बस्तर पुलिस को मिला राष्ट्रीय गौरव, बोधघाट थाना को मिली पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग, छत्तीसगढ़ का भी बना सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना

Bastar News:- बस्तर पुलिस ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बोधघाट थाना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित हुआ है। अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता और नागरिक-अनुकूल कार्यप्रणाली जैसे कड़े राष्ट्रीय मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिली यह उपलब्धि बस्तर संभाग के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

बस्तर। एक समय था, जब बस्तर की पहचान देशभर में नक्सल हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों से जुड़ी खबरों से होती थी। आज वही बस्तर अपनी पुलिस ने अपनी कार्यशैली और जनोन्मुखी पुलिसिंग के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बस्तर जिले के बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार बस्तर संभाग के किसी पुलिस थाने को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान मिला है। तत्कालीन आईजी पी. सुंदरराज के मार्गदर्शन, एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व तथा सीएसपी सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कड़े मानकों पर परखी जाती है पुलिसिंग

केंद्रीय गृह मंत्रालय हर वर्ष देशभर के पुलिस थानों का विस्तृत मूल्यांकन करता है। इस प्रक्रिया में केवल अपराध के आंकड़ों को नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम, अनुसंधान (विवेचना) की गुणवत्ता, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता, नागरिक-अनुकूल कार्यप्रणाली, पुलिस अधोसंरचना, नवाचार, अभिलेख संधारण और समग्र कार्य निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया जाता है। इन सभी कसौटियों पर बोधघाट थाना खरा उतरा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया।

इतिहास में दर्ज हुई बस्तर की नई उपलब्धि

यह सम्मान केवल बोधघाट थाना की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बस्तर पुलिस की बदलती कार्यशैली की राष्ट्रीय पहचान है। इससे पहले वर्ष 2020 में सूरजपुर जिले के झिलमिली (भैयाथान) थाना ने देश के शीर्ष पुलिस थानों में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इसके बाद वर्ष 2023 में दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया। अब वर्ष 2025 की रैंकिंग में बोधघाट थाना ने यह गौरव हासिल कर बस्तर संभाग के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

  CG Budget Session:सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के सभी 780 पद खालीप्राचार्य से लेकर सहायक प्राध्यापक तक 4001 पद रिक्त, 1295 पर भर्ती प्रक्रिया शुरु

सम्मान समारोह में मिला प्रशस्तिपत्र

इस उपलब्धि पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से जारी प्रशस्ति-पत्र बस्तर के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज और वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीना ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौड़ तथा वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक तामेश्वर चौहान को प्रदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीशिमल और वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे भी मौजूद रहे।

मेहनत, अनुशासन और जनविश्वास का मिला पुरस्कार

बोधघाट थाना की यह उपलब्धि वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा का परिणाम मानी जा रही है।“पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में बोधघाट थाना ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून-व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, जनविश्वास को मजबूत करने और नवाचार आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। इन्हीं प्रयासों को गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में पहचान मिली।”

पूरे पुलिस बल के लिए नई प्रेरणा

बस्तर पुलिस ने इस उपलब्धि को अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान बताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह राष्ट्रीय पहचान भविष्य में भी नागरिक-केंद्रित, जवाबदेह और आधुनिक पुलिसिंग को और मजबूत करने की प्रेरणा देती रहेगी। यह सम्मान सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि बेहतर पुलिसिंग, जनभागीदारी और ईमानदार कार्यशैली से राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button