अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Crime News:– चरित्र शंका में सो रही पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 90% तक झुलसी, शादी के 30 साल बाद भी नहीं गया शक

बिलासपुर। चरित्र शंका में मंगलवार देर रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश कर दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रेलहा निवासी 45 वर्षीय महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। महिला और उसका पति परछी में सो रहे थे, जबकि बच्चे कमरे में थे। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे पति उठा और बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तड़के सिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बुधवार देर शाम आरोपी के बलौदाबाजार में होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG:– पंडित प्रदीप मिश्रा की धमतरी में शिव महापुराण कथा आज से, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में किया अभिषेक, आने वाले श्रद्धालु देखें किस रूट वालों के लिए कहा है पार्किंग व्यवस्था:–

शादी के 30 साल बाद भी नहीं गया शक:–

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने अस्पताल में घायल महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि उसकी शादी को 30 साल हो चुके हैं। उसकी उम्र 45 वर्ष और पति की उम्र 48 वर्ष है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। महिला के अनुसार पति कई वर्षों से उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर वह अक्सर विवाद और मारपीट करता था। मंगलवार रात भी उसी शंका ने खौफनाक रूप ले लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button