छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– हाईकोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार में युवतियों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

बिलासपुर- हाईकोर्ट रोड पर एक चलती कार में दो युवतियों द्वारा सनरूफ खोलकर स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही है। कार का ड्राइवर वाहन को लहराते हुए चला रहा है, जिससे उसकी गति और नियंत्रण दोनों अस्थिर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कार की सनरूफ खुली हुई है और उसमें बैठी दो युवतियां खड़े होकर या बाहर झुककर स्टंट करती नजर आ रही हैं। यह पूरा दृश्य न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, बल्कि गंभीर दुर्घटना की आशंका भी पैदा करता है। रविवार तड़के हाई कोर्ट रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई, जहां आमतौर पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस तरह की हरकतें न केवल स्टंट करने वालों की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसे लापरवाही की हद बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button