छत्तीसगढ़तबादलाबिलासपुर

Bilaspur News:–अवैध शराब बेचने के संदेह पर ढाबा संचालक को कार्यवाही की धमकी दे रुपयों की मांग, शिकायत पर एएसआई, एसडीओपी के गनमैन और रीडर लाइन अटैच

बिलासपुर। ढाबा संचालक पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगा उससे वसूली का दबाव बनाने की शिकायत पर मस्तूरी थाने के एएसआई, थाने के रीडर और मस्तूरी एसडीओपी के गनमैन को एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है।

Oplus_131072

तीनों पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को पकड़ा और थाने में रखने की बजाय थाने के पीछे एक पुराने खंडहरनुमा मकान में रखा और वहां उस पर अवैध शराब की कार्यवाही करने की धमकी दी। फिर बिना कार्रवाई किए छोड़ने के लिए सौदेबाजी करने लगे। वहीं थाने में अन्य पुलिसकर्मियों को इस बात की भनक लगने पर बिना कार्यवाही के ढाबा संचालक को छोड़ दिया। ढाबा संचालक ने पुलिसकर्मियों के चंगुल से मुक्त होकर एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत करते हुए बताया कि मस्तूरी थाने के तीन पुलिसकर्मियों ने उसे झूठे कार्यवाही में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की थी। जिस पर एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्रीघाट में एक ढाबा में मस्तूरी थाने में पदस्थ एएसआई शिव चंद्रा, थाने के रीडर आरक्षक शशिकरण कुर्रे और एसडीओपी शिवधन बंजारे ने दबिश दी। दबिश देकर उन्होंने ढाबा संचालक को पकड़ लिया और थाना ले जाने की बजाय थाने के पीछे एक पुराने खंडहर नुमा भवन में ले गए। फिर उसे ढाबे में शराब बेचने का आरोप लगा पहले आबकारी एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी फिर बिना कार्यवाही के छोड़ने के लिए पैसे मांगने लगे। पर सौदेबाजी की भनक थाने में अन्य पुलिसकर्मियों को मिलने पर ढाबा संचालक को बिना कार्यवाही छोड़ दिया गया।

  रायगढ़: मां-बेटी की हत्या, घर के बरामदे पर मिली लाश; थाने से 200 मीटर दूर वारदात

ढाबा संचालक ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी से पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। जिस पर एसएसपी ने एएसआई शिव चंद्रा,आरक्षक शशिकरण कुर्रे और शिवधन बंजारे को लाइन अटैच कर दिया है।

इन तीनों के अलावा भी एसएसपी ने कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें एएसआई ढोलाराम मरकाम को पुलिस लाइन से मस्तूरी,मनोज यादव को पुलिस लाइन से सिविल लाइन आए आरक्षक अरविंद अनंत को कोटा से सीपत भेजा गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button