Bilaspur News:–पेट्रोल पंप पर विवाद… फिर मीडिया कर्मी की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल VIDEO सामने आते ही SSP का बड़ा एक्शन,आरक्षक पर FIR दर्ज, और तत्काल किया लाइन हाजिर

Bilaspur News:- बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कथित मीडियाकर्मी और एक पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट हो गई। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक अभिषेक बक्श को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
बिलासपुर। जानकारी के अनुसार, दयालबंद निवासी शिवा गोरख, जिन्होंने स्वयं को मीडियाकर्मी बताया है, मंगलवार रात करीब 8 बजे शिव टॉकीज चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित अंबा पेट्रोल पंप पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल पंप पर अधिक भीड़ होने के कारण उनकी बाइक की टक्कर सतीश ताती की बाइक से हो गई।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सतीश ताती ने अपने परिचित पुलिस आरक्षक अभिषेक बक्श को फोन कर मौके पर बुला लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर पहुंचे आरक्षक ने भी उसके साथ मारपीट की, जबकि सतीश ताती ने भी हाथापाई की।
घटना के बाद शिवा गोरख ने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतीश ताती और आरक्षक अभिषेक बक्श के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक अभिषेक बक्श को तत्काल लाइन अटैच करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि संबंधित आरक्षक वर्तमान में 15 दिनों की छुट्टी पर था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info


