CG IPS Posting News:– बस्तर की कमान अब IPS बद्रीनारायण मीणा के हाथ, सुंदरराज के डेपुटेशन के बाद खाली था IG पद… जानिए नए बस्तर IG का पूरा सफर

रायपुर। राज्य सरकार ने बस्तर रेंज आईजी के पद पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। बता दे लंबे समय तक बस्तर आईजी के प्रभार में रहने के बाद पी सुंदरराज डेपुटेशन पर चले गए,जिसके बाद बस्तर आईजी का पद रिक्त था।
2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा 9 जिलों में एसपी और एसएसपी रह चुके हैं। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्राप्त हो चुका है वर्ष 2018 में बद्रीनारायण मीणा सेंट्रल डेपुटेशन में आईबी में चले गए थे वहां से वापसी के बाद दुर्ग के एसएसपी बने। इसके तत्काल बाद वही दुर्ग रेंज के आईजी बने। दुर्ग रेंज के साथ ही कुछ समय के लिए रायपुर रेंज के भी प्रभारी आईजी रहे। दुर्ग के बाद बद्रीनारायण मीणा बिलासपुर आईजी बने। बिलासपुर के बाद एक बार फिर दुर्ग रेंज के आईजी बने। वर्तमान में बद्री नारायण मीणा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।

पारिवारिक जीवन:–
बद्री नारायण मीणा मूलतः राजस्थान राज्य के जयपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता जनगणना विभाग में कार्यरत थे। बद्री नारायण मीणा का जन्म 31 मई सन 1980 को हुआ है। उनके एक भाई और तीन बहन हैं। मीणा ने जयपुर के राजस्थान कॉलेज से सन 2000 में बैचलर आफ आर्ट्स की डिग्री ली। फिर 2003 में यूपीएससी क्रैक कर 2004 बैच के आईपीएस बने। बद्रीनारायण मीणा को अपने बड़े भाई श्रवण मीणा से यूपीएससी निकालने की प्रेरणा मिली। उनके मार्गदर्शन में उन्होंने तैयारी की। बता दे बद्री नारायण मीणा और उनके बड़े भाई श्रवण मीणा ने एक साथ यूपीएससी क्रैक की और आईपीएस बने। फिर श्रवण मीणा ने आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर दोबारा यूपीएससी दिला भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी ज्वाइन कर ली। श्रवण मीणा की बेटी भी यूपीएससी क्रैक कर अपने पापा और चाचा की तरह अफसर बनी हैं और वर्तमान में गुजरात कैडर की आईएएस हैं।
Live Cricket Info
