CG News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल पंप पर जमकर प्रदर्शन

Gaurela-Pendra-Marwahi। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष Gajmati Bhanu के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंड्रा स्थित सुलतानिया पेट्रोल पंप पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और सरकार राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ईंधन की कीमतों में कमी की मांग उठाई।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक Dr. K. K. Dhruv, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक Archana Porte, छाया विधायक Gulab Raj तथा विधायक प्रतिनिधि Pankaj Tiwari समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में दिखाई दे रहा है। खेती की लागत बढ़ने से किसान परेशान हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
छाया विधायक गुलाब राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले दिनों में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर और बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश बंका, मुद्रिका सर्राटी, रमेश साहू, बेचू अहिरेश, पुष्पराज सिंह, बलबीर करसायल, मूलचंद कुशराम, ममता पैकरा, मनीष दुबे, जयश्री कुशराम, बजरंग महालवाला, राजेश सोनी, राजेश गुप्ता, रमेश कोल, अमित सोनी, पवन केशरी, रियांश सोनी, शिवांश दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, प्रशांत तिवारी, पारस जैन, कोमल राठौर, मालती वक्र, रेखा तिवारी, सुनीता तिमोथी, सविता राठौर और शहनाज बानो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Live Cricket Info

