अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहररायपुर

CG News:- घर में खोल रखी थी “गांजे की दुकान… पुलिस की रेड में धरा गया कारोबारी, पुलिस की दबिश से खुला नशे का खेल!

Bilaspur News:- घर को ही बना रखा था गांजे का अड्डा… रतनपुर पुलिस ने दबिश दी तो अंदर का नजारा देखकर रह गई दंग।एक किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप। प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ की कार्रवाई। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर नशे का माल कहां-कहां खपाया जा रहा था।अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

Bilaspur News:बिलासपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ रतनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.164 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घर में छिपाकर कर रहा था गांजे की बिक्री

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और दिशा-निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई।

  Jagdalpur News:– अपहरण, मारपीट और लूट के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो अभी भी फरार

तलाशी में मिला 1.164 किलो गांजा

पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान घर के भीतर छिपाकर रखा गया 1.164 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम पिता नोहर सिंह नेताम उम्र 37 वर्ष निवासी बरभाठा बेलतरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

रतनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धनराज कुम्भकार और महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button