Generalछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

बिलासपुर प्रेस क्लब में पद्मश्री तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला की अमर स्वर-साधिका, पंडवानी की महान गायिका एवं पद्मश्री सम्मानित श्रीमती तीजन बाई के निधन पर गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार निर्मल मणिक द्वारा तीजन बाई के चित्र पर अगरबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी ने तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके लोककला, संस्कृति और छत्तीसगढ़ की पहचान को विश्व पटल तक पहुंचाने में दिए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की तथा श्रद्धांजलि सभा का संचालन भी उन्होंने ही किया। उपस्थित पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंत में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विजय दूसेजा ने उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button