आयोजनछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

डिप्टी सीएम अरुण साव रतनपुर माघी पूर्णिमा, आदिवासी मेले में हुए शामिल

बिलासपुर/रतनपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को ऐतिहासिक रतनपुर माघी पूर्णिमा मेले में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नगर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नगर पालिका को विकास की सौगात दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर रतनपुर नगर के लिए भव्य ऑडिटोरियम निर्माण हेतु दो करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही नगर पालिका के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बीस लाख रुपए देने की घोषणा की गई, जिससे नगर की सुरक्षा और व्यवस्थित विकास को बल मिलेगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भारत सरकार की पहल के तहत रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही तालाब किनारे बेजाकब्जा कर रह रहे लोगों को व्यवस्थित ढंग से बसाने की पहल करने की बात कही, जिससे विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जा सके।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री के आगमन से मेले का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नगरवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button