देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

न्याय और अधिवक्ताओं के हितों को समर्पित नई कार्यकारिणी, कोटा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सुनील साहू,सचिव मनोज बघेल

कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इस नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज बघेल को सचिव, अंजू लता सोनवानी एवं जितेन्द्र कुर्रे को उपाध्यक्ष तथा विजय पोतें को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी गठन की औपचारिक सूचना राज्य विधिक परिषद एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन पर अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नवपदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी जा रही हैं।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने न्याय, नैतिक मूल्यों तथा अधिवक्ताओं के हितों—विशेषकर युवा वकीलों के कल्याण—के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अध्यक्ष साहू ने आगे कहा कि न्यायालय और बार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, अधिवक्ताओं की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना तथा बार के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। अंत में उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों एवं अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button