देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:– दो साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में मिली लाश, कल दोपहर से था लापता, दादा–दादी के साथ रहता था बच्चा

CG News। जिले के दर्री थाना इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। दो वर्षीय बालक का शव घर की बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया है। बच्चा बीते दिन दोपहर से लापता था। परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह टैंक के भीतर उसका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

दर्री थाना अंतर्गत बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव निवासी लक्ष्मी कंवर का दो साल का बेटा हर्ष कंवर बुधवार दोपहर अचानक घर से गायब हो गया था। हर्ष के माता–पिता रोजी–मजदूरी के सिलसिले में कुछ महीने पहले तमिलनाडु गए हुए हैं। वे अपने बेटे को गांव में उसके दादा प्रमोद कंवर और दादी के पास छोड़ गए थे। मासूम दादा–दादी के साथ ही रह रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय हर्ष घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान घर के बड़े सदस्य आराम कर रहे थे। जब वे उठे तो बच्चा नजर नहीं आया। पहले घर और आसपास खोजबीन की गई, फिर पूरे गांव में तलाश शुरू हुई, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

लगातार खोज के बाद गुरुवार सुबह घर की बाड़ी में बने बंद गोबर गैस टैंक को देखा गया, जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बुधवार को बालक के गुम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में सर्च किया था। आज शव बरामद हुआ है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button