CG News:– सुखा और सिंथेटिक ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड डेड ड्रॉप सिस्टम से करवा रहा था नशा सप्लाई,आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स का अंतर्राज्यीय नेटवर्क पकड़ा। दिल्ली से मास्टरमाइंड द्वारा संचालित इस नेटवर्क में रायपुर के स्थानीय आरोपी सप्लाई और वितरण कर रहे थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर एमडीएमए, पार्टी पिल्स, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की।
Raipurरायपुर: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली से संचालन करने वाले मास्टरमाइंड भी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), एएनटीएफ और थाना तेलीबांधा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
जांच में पता चला कि आरोपी “डेड ड्रॉप सिस्टम” का इस्तेमाल कर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। इस पद्धति में ड्रग्स सुनसान जगहों पर रखकर उसकी लोकेशन और वीडियो ग्राहक को भेजा जाता था। सप्लाई में कोरियर सर्विस और रैपिडो बाइक राइडर्स का इस्तेमाल हो रहा था। भुगतान के लिए विभिन्न बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।
दिल्ली से संचालन, रायपुर में सप्लाई
सिंडिकेट के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली से नेटवर्क चला रहे थे। रायपुर में कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स रिसीव करता था, जबकि सौरभ यादव, शुभम राठौर और सौरभ डोंगरे रैपिडो राइडर्स के माध्यम से सप्लाई करते थे।

गिरफ्तारी की कहानी
एसीसीयू को सूचना मिली कि शहर में रैपिडो राइडर्स के जरिए एमडीएमए की सप्लाई हो रही है। तकनीकी निगरानी और सत्यापन के बाद 29 मार्च 2026 को तेलीबांधा से तीन आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। दिल्ली स्थित मास्टरमाइंड को नोटिस देकर रायपुर बुलाया गया और बाद में विधिवत गिरफ्तारी हुई।
बरामदगी
• 48.03 ग्राम एमडीएमए (लगभग 7 लाख रुपए)
• 8 पार्टी पिल्स
• 9 मोबाइल फोन
• स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
• ड्रग्स सप्लाई में प्रयुक्त कोरियर बॉक्स
कुल अनुमानित मूल्य: लगभग 10 लाख रुपए
गिरफ्तार आरोपी
1. कुणाल मंगतानी (23) – रायपुर
2. सौरभ डोंगरे (29) – रायपुर
3. शुभम राठौर (31) – रायपुर
4. सौरभ यादव (21) – रायपुर
5. महेश सिंग खड़का (28) – दिल्ली
6. कुसुम हिन्दुजा (25) – रायपुर
आरोपियों की भूमिका
• महेश खड़का व कुसुम हिन्दुजा: मास्टरमाइंड और डिलिवरी नेटवर्क प्रबंधन
• कुणाल मंगतानी: कोरियर से ड्रग्स रिसीव
• सौरभ यादव, शुभम राठौर, सौरभ डोंगरे: रैपिडो राइडर, ग्राहक तक सप्लाई

Live Cricket Info

