कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला
कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला

कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला
बिलासपुर/कोटा — कोटा क्षेत्र में आबकारी विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया पर अवैध वसूली और अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने लिखित रूप से नामजद शिकायत कर सीधे आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अवगत कराया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोटा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक्री हो रही है और इसके बदले लगातार वसूली की जा रही है। कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया ने कथित तौर पर यह कहा मुख्यमंत्री और मंत्री मेरे गांव के हैं इस कथित बयान ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
मिलीभगत से चल रहा अवैध खेल – मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अवैध वसूली संभव नहीं है। ग्रामीणों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
ग्रामीणों में आक्रोश कार्रवाई की मांग तेज – लगातार हो रही अवैध वसूली और शराब बिक्री से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
जांच और सख्त कार्रवाई की मांग – मामले को लेकर आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से निष्पक्ष जांच कर सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कोटा क्षेत्र में अवैध वसूली और शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की अपील की गई है।
अब देखना होगा कि उच्च स्तर तक पहुंची इस नामजद शिकायत पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं, या फिर कोटा क्षेत्र में अवैध वसूली का खेल यूं ही जारी रहेगा।

Live Cricket Info
