कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक

गांव-गांव पहुंच रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। कापन में आयोजित शिविर में राशन कार्ड, आवास योजना, श्रम कार्ड और अन्य हितग्राही योजनाओं का वितरण किया गया, वहीं महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।शिविर में कुल 924 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 868 मांग और 56 शिकायतें शामिल रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।अब 26 मई को खरौद और खैजा में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां 15 वार्डों और 23 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल होंगे।

जांजगीर-चांपा 22 मई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पेट्रोल एवं डीजल के औद्योगिक प्रायोजन हेतु कन्ज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक प्रायोजन, वाणिज्यिक प्रायोजन हेतु प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि कन्ज्यूमर पंप संचालनकर्ता सीधे आयल कंपनी से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी कर उपयोग करें। रिटेल आउटलेट, पेट्रोल पंप से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी न करें, ताकि आम जनता, गुड्स ट्रांसपोर्ट एवं कृषक वाहन को सुगमता से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने ऐसे प्रतिष्ठानों की विशेष निगरानी तथा समीक्षा करने हेतु आयल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी संचालकों से आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू, कन्ज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Live Cricket Info

