अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:- करही गोलीकांड में बड़ा अपडेट! मध्यप्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार ,एसपी विजय पांडेय की वापसी के बाद बदली जांच की दिशा, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

जांजगीरचांपा। करही गांव में हुई खूनी वारदात के बाद आखिरकार जांजगीर पुलिस जांच के उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से अब बड़ा खुलासा कभी भी सामने सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बहुचर्चित आयुष कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो आरोपियों को दबोच लिया है। वहीं, इस पूरे हमले के पीछे बताए जा रहे एक मास्टरमाइंड को भी हिरासत में लेने की खबर सामने रही है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अंदरखाने चल रही हलचल यह संकेत दे रही है कि केस अब लगभग सुलझ चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ट्रेनिंग से लौटे एसपीऔर बदल गई जांच की दिशा

सूत्र बताते हैं कि जांजगीरचांपा एसपी विजय कुमार पांडेय के ट्रेनिंग से लौटने के बाद इस हाईप्रोफाइल गोलीकांड की जांच में अचानक तेजी आई। एसपी ने खुद पूरे केस की मॉनिटरिंग शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों को अलगअलग दिशा में लगाया गया।

बताया जा रहा है कि कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और संदिग्ध नेटवर्क की निगरानी के बाद पुलिस की टीम मध्यप्रदेश तक पहुंची, जहां से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

23 अप्रैल की रात चली थीं गोलियां

  महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 7 घायल

गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की रात बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई आशुतोष कश्यप घायल हो गया था।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव लगातार बढ़ रहा था।

हजारों CCTV, सैकड़ों पूछताछ… तब जाकर मिली कड़ी

इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई जिलों में दबिश दी। हजारों CCTV फुटेज खंगाले गए, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। सूत्रों का दावा है कि इन्हीं तकनीकी सुरागों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया।

अब सबकी नजर पुलिस के खुलासे पर

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे गोलीकांड का पर्दाफाश किया जा सकता है।

करही गांव में अब एक ही चर्चा हैआखिर 23 अप्रैल की रात चली गोलियों के पीछे असली साजिश क्या थीऔर किसने रची थी यह पूरी कहानी?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button