CG Crime News:- बैंक की दीवार तोड़ी, ATM भी नहीं छोड़ा! ग्रामीण बैंक में सेंध लगाने की कोशिश, CCTV से भी की छेड़छाड़

CG Crime News:- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बेलतरा ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश सामने आई है। बदमाशों ने बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया और परिसर में लगे एटीएम में भी तोड़फोड़ की। वारदात के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने देर रात सेंध लगाने की कोशिश की। चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, बैंक परिसर में लगे एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर नकदी तक पहुंचने की कोशिश की गई।
CCTV सिस्टम से भी की छेड़छाड़
वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी सिस्टम से भी छेड़छाड़ की, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस बैंक के डीवीआर और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और डीवीआर व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Live Cricket Info
