IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़तबादलादेश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP भी बदले, भावना पांडेय बनीं धमतरी एसपी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासनिक ढांचे में एक व्यापक सर्जरी की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासनिक ढांचे में एक व्यापक सर्जरी की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में एक आईजी रेंज सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान (SP), डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आईजी रेंज और पुलिस मुख्यालय में बड़े बदलाव
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव का है। वे अब तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें अब राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव के निवर्तमान आईजी बालाजी राव सोमावर और बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

भावना पांडेय को धमतरी एसपी बनाया गया है वही दंतेवाड़ा में चंद्रमोहन सिंह, बीजापुर में उमेश प्रसाद गुप्ता और सुकमा में मयंक गुर्जर को नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नारायणपुर की जिम्मेदारी संदीप कुमार पटेल को सौंपी गई है। हरीश राठौर को कोरिया, और राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम (कवर्धा) और सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button