अंबिकापुरछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहरसरगुजा

CG Crime News:- मां-पिता को टांगी से काटा, बोरे में शव बांधे और कमरे में जड़ा ताला; फरार बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा गया

CG Crime News:- रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सरगुजा में एक बेटे पर अपने ही मां-पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद बेटे ने दोनों पर टांगी से हमला किया और उनकी जान ले ली। इसके बाद शवों को बोरे में बांधा, कमरे में ताला लगाया और फरार हो गया। पुलिस ने अब फरार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

सरगुजा।घर के बंद कमरे में बोरे मिले तो खुला खौफनाक राज मामला धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा का है। यहां 55 वर्षीय हीराधर यादव और उनकी 50 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव अपने बड़े बेटे जदू यादव (34) के साथ पुराने मकान में रहते थे। हीराधर गांव के बड़े किसानों में शामिल थे। उनका छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रविवार रात हीराधर और गुलाबी अपने बड़े बेटे जदू के साथ पुराने घर में सोए थे। लेकिन सोमवार सुबह जब मोहन दूध लेने घर पहुंचा तो दोनों दरवाजे बाहर से बंद मिले। घर में मातापिता और बड़े भाई का कोई पता नहीं था।

मोहन ने घर में काम करने वाले सुकृत नागेश को साथ लिया और आसपास के इलाके से लेकर खेतों तक तलाश शुरू कर दी। जब काफी खोजबीन के बाद भी कोई नहीं मिला तो दोनों ने घर की कुंडी खोलकर अंदर तलाश की।

इसी दौरान एक कमरे पर ताला लगा दिखाई दिया। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो अंदर जो मिला, उसने पूरे मामले का राज खोल दिया। कमरे में हीराधर और गुलाबी के शव बोरे में बंद पड़े थे।

  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में की शिरकत

सिर पर चोट, दीवार पर खून और ताजा गोबर की लिपाई

सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों शवों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। कमरे की दीवार पर खून के छींटे भी पाए गए।पुलिस की नजर एक और अहम बात पर गई। जिस स्थान पर शव मिले थे, वहां ताजा गोबर से लिपाई की गई थी। घटनास्थल के हालात ने हत्या की आशंका को और पुख्ता किया।

उधर, वारदात के बाद से मृतक दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो संदेह की सुई उसी पर टिक गई।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस ने फरार जदू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि मातापिता के साथ उसका पारिवारिक विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने टांगी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपी ने इसके बाद दोनों शवों को बोरे में बांध दिया। फिर शवों को कमरे में रखकर बाहर से ताला लगाया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी जेल में

धौरपुर पुलिस ने आरोपी जदू यादव के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। पारिवारिक विवाद की वजह, वारदात का पूरा घटनाक्रम और हत्या के बाद आरोपी द्वारा सबूत छिपाने के लिए उठाए गए कदमों की भी जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button