छत्तीसगढ़

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मौत

2 पुलिसकर्मी समेत 4 घायल

रायपुर । रायपुर के भनपुरी स्थित रामेश्वरम नगर में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के बाद बड़ा हादसा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में पति ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखे सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मी और 2 पड़ोसी घायल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

खमतराई थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को भनपुरी में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना मिली थी। शिकायत थी कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में यह दावा गलत पाया गया।

 

पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने की कोशिश की और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान जब पुलिसकर्मी और पड़ोसी पति को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने घर में आग लगा दी।

 

सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही

आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। आग में झुलसने से पति की मौत हो गई, जबकि घटना में दो पुलिसकर्मी और दो पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।

  नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस के साथ न्यायाधीशों व वकीलों ने निभाया कंधे से कंधा, निजात अभियान की हुई सराहना, डीजे बोले....

 

घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल पुलिसकर्मियों में हेमंत गिलहरे और विकास सिंह शामिल हैं। वहीं, पड़ोसियों में विक्रम ठाकुर और चेतन योगी को भी चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना के बाद खमतराई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मर्ग इंटीमेशन दर्ज किया। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

 

घरेलू विवाद बना हादसे की वजह

पुलिस ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का था, जिसमें झगड़े के बाद पति ने आगजनी जैसा खतरनाक कदम उठाया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button