देश - विदेशराज्य एवं शहर

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर पुलिस का प्रहार ₹6.50 लाख के गांजा सहित कुल ₹8.41 लाख की संपत्ति जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत बेलगहना चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक संगठित प्रयास को विफल करते हुए 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कुल ₹8,41,250 की संपत्ति जप्त की है। इस मामले में तीन पुरुष एवं एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसायकलों के माध्यम से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर बेलगहना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा बेलगहना–कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की गई। इस दौरान कोटा की ओर से आ रही दो मोटरसायकलों पर सवार तीन पुरुष एवं एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 13 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹6,50,000 आंकी गई, बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसायकल (होंडा SP 125 एवं होंडा SP 160), चार मोबाइल फोन तथा नकद ₹1,750 जप्त किए गए। जप्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹8,41,250 है। मामले में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Crime News:– प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई उपसरपंच की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार — पुलिस ने चार दिन में सुलझाई गुत्थी

नाम आरोपी

01- गजेन्द्र कुमार खत्री पिता तेजमल खत्री उम्र 38 वर्श निवासी 82 गर्जरो का मोहल्ला झुलेलाल मंदिर के पास सांगानेर थाना सांगानेर जिला जयपुर (राजस्थान) हालमुकाम- श्रीधर टेन्ट हाउस के पास नहर रोड लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

2- नीरज उर्फ मोन्टू पिता मानिकदास मानिकपुरी उम्र 24 वर्श निवासी गुरुद्वारा चौक बस स्टेण्ड राम्हेपुर लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग..

3- मंगलू राम साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 32 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

4- श्रीमती सरस्वती पति मंगलुराम साहू उम्र 30 वर्श साकिन डिण्डौल थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री ने गांजा बलांगीर (उड़ीसा) से लाकर लोरमी एवं आसपास के क्षेत्रों में विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिंझवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेंद्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।


पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री ने गांजा बलांगीर (उड़ीसा) से लाकर लोरमी एवं आसपास के क्षेत्रों में विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिंझवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेंद्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button