छत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- कुर्सी-चाय ने ले ली नौकरी की चैन!”कबाड़ी की VIP खातिरदारी पड़ी भारी, SSP ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच “थाने को दरबार बनाओगे तो कार्रवाई तय है” — SSP रजनेश सिंह

CG News:- थाना में कथित कबाड़ी कारोबारी अकबर खान की थाने के भीतर खातिरदारी करते फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया। वायरल तस्वीर में कबाड़ी को थाने में आराम से बैठाकर चाय-पानी कराया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। पूरे मामले की जांच ASP पंकज पटेल को सौंपी गई है।

Bilaspur बिलासपुर। अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सख्ती के बीच कोनी थाना खुद सवालों के घेरे में गया है। कथित कबाड़ी कारोबारी अकबर खान की थाने के भीतर खातिरदारी करते हुए वायरल तस्वीर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। फोटो सामने आते ही मामला सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के संज्ञान में पहुंचा और फिर बड़ा एक्शन हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। वायरल तस्वीर में कथित कबाड़ी अकबर खान थाने के भीतर आराम से बैठा नजर आया, जबकि पुलिसकर्मी उसकी मेहमाननवाजी करते दिखाई दिए। तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली पुलिस आरोपी कोवीआईपी ट्रीटमेंटक्यों दे रही थी?

बताया जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी नाराजगी जताई गई। इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। विभाग के भीतर इसे साफ संदेश माना जा रहा है कि अब थानों में अपराधियों की खातिरदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  कोटा में हनुमंत सेवा समिति द्वारा ध्वज और दीये काघर घर वितरण किया जा रहा

“थाना किसी अवैध कारोबारी का दरबार नहीं बनेगा” — SSP

एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यदि किसी भी थाने में अपराधियों या अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को संरक्षण देने की शिकायत मिली, तो सीधे संबंधित पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है।

एसएसपी के इस सख्त रुख के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अवैध कबाड़ कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क पर और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ASP पंकज पटेल को सौंपी गई जांच

पूरे मामले की जांच अब पंकज पटेल को सौंपी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि जांच में यदि थाना प्रभारी या किसी अन्य पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई कर मामलों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोनी थाने से सामने आई यह तस्वीर अब सिर्फ दो पुलिसकर्मियों की कार्रवाई तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रही है कि आखिर अवैध कारोबारियों के साथसिस्टम की सेटिंगकितनी गहरी है। फिलहाल SSP के एक्शन ने साफ संकेत दे दिया है कि अब थाने मेंचायपानीकराने वालों की भी खैर नहीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button