अजब-गजबअंबिकापुरछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG News:- पहली ही बारिश में बह गया सिस्टम! धंसा डायवर्सन, अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर घंटों थमी रही रफ्तार

CG News:- उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली तेज बारिश ने सड़क निर्माण की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। बलरामपुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर पस्ता के पास पुलिया निर्माण के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार सुबह धंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ट्रेलर फंस गया, जिसके चलते अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर बड़ा व्यवधान देखने को मिला। बलरामपुर जिले के पस्ता क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य के कारण मुख्य सड़क बंद कर वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश के बाद डायवर्सन का एक हिस्सा अचानक धंस गया। उसी समय वहां से गुजर रहा एक भारी ट्रेलर सड़क धंसने से बने गड्ढे में फंस गया, जिससे कुछ ही देर में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिया निर्माण कार्य के चलते पिछले कुछ समय से इसी वैकल्पिक मार्ग के जरिए ट्रक, बस, ट्रेलर और अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही कराई जा रही थी। सोमवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण डायवर्सन की मिट्टी और भराव कमजोर पड़ गया, जिसके चलते मंगलवार सुबह उसका एक हिस्सा धंस गया। ट्रेलर के फंसने के बाद मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सैकड़ों यात्री व मालवाहक वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।

  छत्तीसगढ़ में पुलिस कमान में बदलाव की संभावना, सुनील शर्मा बन सकते है इस जिले के अगला SP

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ही इस डायवर्सन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे। उनका आरोप है कि कमजोर निर्माण, कच्ची भराई और भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण पहली ही तेज बारिश में डायवर्सन जवाब दे गया। लोगों का मानना है कि यदि निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ किया गया होता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही पस्ता पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। निर्माण एजेंसी की ओर से एक्सीवेटर बुलाकर सबसे पहले गड्ढे में फंसे ट्रेलर को बाहर निकाला गया। इसके बाद धंसे हिस्से में मुरुम और बोल्डर डालकर सड़क को दोबारा समतल किया गया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button