अपराधकवर्धाक्राइमराज्य एवं शहरसुरक्षा

CG News:- कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इस आयोग के अध्यक्ष पर नशे में धुत दो हमले की कोशिश और बदसलूकी,दो युवक हिरासत में, सुरक्षा नहीं मिलने पर उठे सवाल,पूर्व कांग्रेस सरकार ने दी थी सुरक्षा,

CG News: कैबिनेट दर्जा, लेकिन सुरक्षा नदारद! कवर्धा में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विश्वेसर पटेल पर कथित हमले की कोशिश के बाद दो नशे में धुत युवक जेल पहुंच गए, लेकिन पीछे छोड़ गए बड़ा सवालआखिर कैबिनेट रैंक वाले पदाधिकारी बिना सुरक्षा के क्यों घूम रहे हैं? बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में सुरक्षा थी, अब नहीं है।

कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेसर पटेल के साथ बदसलूकी और हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर गालीगलौज करते हुए पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल के साथ अभद्रता और हमले की कोशिश की घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां सड़क हादसे के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

कारबाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार को विश्वेसर पटेल कवर्धा से अपने गृह ग्राम रोहरा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक पर सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे। आरोप है कि उन्होंने विश्वेसर पटेल के साथ अभद्र व्यवहार किया, गालीगलौज की और पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास भी किया।

  राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक के सुरों ने मोहा कलेक्टर महोबे का मन — चार घंटे तक लिया भजन संध्या का आनंद, नेताओं से लेकर दर्शक तक हुए मंत्रमुग्ध, देखिए वीडियो…

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के दौरान दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसपी ने कही यह बात

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गालीगलौज की स्थिति बनी। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व कांग्रेस सरकार ने दी थी सुरक्षा, वर्तमान सरकार में व्यवस्था नहीं

घटना के बाद गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विश्वेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन वर्तमान में उन्हें कोई सुरक्षा कर्मी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में ऐसी व्यवस्था नहीं है। इस घटना के बाद आयोग से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने विश्वेसर पटेल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button