अपराधघोटालाछत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- चखना सेंटर या अवैध बार? कोटा में शराब की खुलेआम ‘ब्लैक सेल’ का वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

CG Newsशराब दुकान के बाहर चखना सेंटर के सामने अवैध देशी शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने 200 रुपये पाव में मनमानी वसूली और खुलेआम बिक्री के आरोप लगाए हैं। स्टॉक की कमी का फायदा उठाकर अवैध कारोबार चलने की बात भी सामने रही है। वीडियो में भीड़ दिखने के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह पूरा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है और क्या इस पर कार्रवाई होगी या मामला दब जाएगा।

Bilaspur बिलासपुर (कोटा) जिले के कोटा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब बिक्री व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है, जिसमें शराब दुकान के बाहर स्थित चखना सेंटर के आसपास खुलेआम अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री के आरोप लगाए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के ठीक सामने मौजूद चखना सेंटर को कथित तौर पर अवैध बिक्री का केंद्र बना दिया गया है। आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को खुलेआम देशी शराब बेची जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार में एक पाव देशी शराब 200 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आई है, जो निर्धारित कीमत से कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, ग्राहकों से मनमानी वसूली किए जाने के आरोप भी स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे हैं।

स्टॉक की कमी बनी वजह या बहाना?

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सरकारी शराब दुकानों में देशी शराब का स्टॉक कम बताया जा रहा है। इसी कथित कमी का फायदा उठाकर चखना सेंटर के आसपास अवैध तरीके से शराब उपलब्ध कराई जा रही है।

  कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
वायरल वीडियो में चखना सेंटर के आसपास लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं का केंद्र बन गया है। साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर यह कथित अवैध सप्लाई कहां से हो रही है और किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी:
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है और इसे कानून व्यवस्था तथा शराब नियंत्रण व्यवस्था की बड़ी चूक बताया जा रहा है।

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में सामने आया यह मामला केवल अवैध शराब कारोबार की ओर इशारा करता है, बल्कि सिस्टम की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो के बाद क्या ठोस कार्रवाई करता है या मामला केवल चर्चा तक सीमित रह जाता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Back to top button