छत्तीसगढ़देशदेश - विदेशबेमेतराराज्य एवं शहर

CG Police News : – पुलिस की खबरों से अलग एक दृश्य…इस जिले  में जन्मदिन बना संवाद का माध्यम DIG की पहल से विभाग में नई ऊर्जा


CG Police News : – पुलिस की खबरें आमतौर पर अपराध, गिरफ्तारी और कार्रवाई से शुरू होती हैं। लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी घटना यह भी याद दिलाती है कि वर्दी के पीछे भी इंसान होते हैं। गुरुवार को बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो का जन्मदिन मनाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं बेमेतरा पुलिस अधीक्षक
रामकृष्ण साहू (IPS) की उपस्थिति में कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए।

Bemetara Police News : – बेमेतरा, 12 फरवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में गुरुवार को रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्हें मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और प्रेरणादायी रहा।

मनोबल बढ़ाने की अभिनव पहल

डीआईजी रामकृष्ण साहू द्वारा विभागीय मनोबल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल भी की गई है। इसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के जरिए उनके यशस्वी जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जाती हैं।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से भरी होती है, जहां हर दिन नई जिम्मेदारियां सामने आती हैं। ऐसे में विभाग के भीतर आपसी सहयोग, सम्मान और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के अवसर विभागीय मनोबल को मजबूत करने और टीम भावना को सशक्त करने का काम करते हैं।

टीम वर्क ही विभाग की असली ताकत

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक और प्रभावी परिणाम सामने आते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय और व्यक्तिगत कौशल के सामूहिक उपयोग से कठिन से कठिन कार्य भी सफलतापूर्वक संपादित किए जा सकते हैं।

ये रहे उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, सउनि विष्णु सप्रे, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, नरेन्द्र ठाकुर, अनिल तिवारी, आरक्षक अर्जुन चंद्राकर, सुरेश यादव, मनीष देवांगन, जितेन्द्र नेताम, राजेश नाथ योगी, सतीष साहू, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, गेल्विन साहू, दिनेश नेताम, बजरंग पुरबिया, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, भारत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर, गेन्दलाल चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, राकेश साहू, फत्ते पाटिल, महिला आरक्षक द्रोपति ठाकुर, प्रियंका सिंह, संध्या विश्वकर्मा, राही यादव सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ड्यूटी की भागदौड़ के बीच यह आयोजन एक संदेश देकर गया
वर्दी के भीतर भी एक टीम होती है, और टीम की ताकत ही विभाग की असली पहचान है।

  Bilaspur High Court Update: सिम्स की अव्यवस्थाओं पर कड़ी सुनवाई, सुधार और मशीन खरीदी ,डीन ने एक महीने की प्रगति रिपोर्ट सौंपी, CGMSC ने टेंडर स्थिति बताई
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button