अजब-गजबआयोजनछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य एवं शहर

Janjgir news:– जाजल्य देव महोत्सव के समापन पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ विवाद,देखिए video….

Janjgir जांजगीर। तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ज्यादा चर्चा मंच के सामने लगी कुर्सियों को लेकर हुए विवाद की रही।

कार्यक्रम स्थल पर सामने की पंक्ति में बैठने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच जमकर बहस छिड़ गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विवाद उस समय गहरा गया जब वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर कुछ स्थानीय नेता जाकर बैठ गए। इसे लेकर आपत्ति जताई गई और माहौल गरमा गया।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी और उपाध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके चलते प्रशासन और आयोजन समिति के बीच काफी देर तक चर्चा और तकरार चलती रही।

इसी दौरान छत्तीसगढ़ की चर्चित लोक गायिका आरु साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ और मंच के सामने असहज स्थिति बनी रही।

हालांकि, जैसे ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, माहौल अचानक शांत हो गया और विवाद थम गया। इसके बाद समापन समारोह की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button