देश - विदेशछत्तीसगढ़जरूरी खबर

महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंदा में पदयात्रा निकाल सरकार को घेरा

महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंदा में पदयात्रा निकाल सरकार को घेरा

महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंदा में पदयात्रा निकाल सरकार को घेरा

कोटा/बिलासपुर। क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी की समस्या एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंदा क्षेत्र में पदयात्रा एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, व्यापारी एवं कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। गांवों में सड़क की खराब स्थिति, पेयजल संकट और बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकालकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बाजार एवं मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान “महंगाई कम करो”, “जनता को राहत दो” और “जनसमस्याओं का समाधान करो” जैसे नारे लगाए गए। नेताओं ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

  छत्तीसगढ़ के कांकेर में वर्दीधारी इंसानियत भूला: 10 से ज्यादा बेजुबान डॉग्स को गोलियों से भूना! नदी किनारे फेंके शव; वीडियो भी आया सामने; DIG ने कहा- मामले ही होगी जांच

बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य ने कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरने को मजबूर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेगी।

वहीं पूर्व कोटा जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि यह पदयात्रा पूरी तरह जनता के हित में निकाली गई है। सरकार को आम लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button