Policeछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- एसएसपी के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं 43 शिकायतें, 41 का मौके पर ही समाधान, 8 मामलों में एफआईआर के निर्देश

Bilaspur News:- बिलासपुर। एसएसपी तक अपनी बात पहुंचाने आए लोगों को इस बार लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। शुक्रवार को बिलासगुड़ी स्थित चेतना भवन में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी भी शिविर में मौजूद रहे। शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई तो एक के बाद एक मामलों का निपटारा होता गया। कुल 43 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 41 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं गंभीर प्रकृति के 8 मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बिलासपुर। आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में शुक्रवार को बिलासगुड़ी स्थित चेतना भवन में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी गईं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 मामलों का तत्काल निराकरण कर दिया गया। वहीं गंभीर प्रकृति के 8 मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए। शिकायतों में जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर ठगी, लेन-देन में धोखाधड़ी और महिलाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सबसे अधिक 8 आवेदन महिला थाना में प्राप्त हुए। इसके अलावा कोतवाली थाना में 7, सिरगिट्टी में 4, कोनी, रतनपुर और तोरवा में 3-3, जबकि सिविल लाइन, सरकंडा, तखतपुर, चकरभाठा, सीपत और मस्तूरी थाना क्षेत्र से 2-2 शिकायतें दर्ज की गईं।

  कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर में प्रशासक के तौर पर किया पदभार ग्रहण

शिविर के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रत्येक फरियादी से

व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जन शिकायत निवारण शिविरों का उद्देश्य लोगों को बार-बार थानों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सेवा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

रतनपुर की महिला की शिकायत पर तत्काल दर्ज हुई जीरो एफआईआर

शिविर के दौरान रतनपुर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की कि मारपीट के मामले में थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सीधे एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत सुनते ही एसएसपी ने रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय को तत्काल जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही मौके पर ही जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब आगे की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button