CG News:- बिलासपुर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जारी की सूची

CG News:- लंबे समय से जिस सूची का इंतजार था, वह आखिरकार सामने आ गई। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर संभाग के सभी नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा और रायगढ़ समेत संभाग के सभी जिलों के नगरीय निकायों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
बिलासपुर। लंबे समय से जिस सूची का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार जारी हो गई। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के साथ ही संबंधित निकायों में नियुक्त सदस्यों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम), जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा और रायगढ़ जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर चल रहा था। आखिरकार शासन ने प्रतीक्षा समाप्त करते हुए सूची जारी कर दी। आदेश जारी होने के बाद संबंधित नगरीय निकायों में आगे की प्रशासनिक और समिति संबंधी प्रक्रियाओं को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






Live Cricket Info
